घटना के बाद इलाके में चिंता बढ़ गई, लोगों ने सड़को को जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर विशेष क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय नहीं करने का आरोप लगाया है।
ओडिशा के क्योंझर जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बारात को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत तो वहीं नौं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-20 के पास सतीघर साही में घटी। नगर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कर ने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में एक दुल्हा का भतीजा और तीन दुल्हन के रिश्तेदार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार वाली ट्रक से टक्कर के बाद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मानपुर गांव से बारात आ रही थी और सभी बाराती डीजे संगीत पर नाज रहे थे। बारात दुल्हन के घर से कुछ ही मीटर दूर थी तभी यह हादसा हो गया। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो को कटक के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
इस घटना के बाद इलाके में चिंता बढ़ गई, लोगों ने सड़को को जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर विशेष क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय नहीं करने का आरोप लगाया है। इस हादसे के बाद पुलिस अधिकारी सुनील कर ने कहा कि ट्रक को जब्त करने के साथ चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तीन किलोमीटर दूर ही उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य घटना में, कालाहांडी जिले के धुलुघाटी में कटहल से लदी एक पिकअप वैन 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। जयपटना थाने के प्रभारी निरीक्षक बासुदेव छत्रिया ने बताया कि वाहन नवरंगपुर जिले के पात्रपुर से जयपटना की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि ये दुर्घटना तब हुई जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। घायलों को जयपटना के एक सरकारी सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।