फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा : पुलिसकर्मी ने शराबी पिता की कार से उसके तीन बच्चों को बचाया

Sun, 14 Feb 2021 11:40 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, केंद्रपाड़ा
विज्ञापन
केंद्रपाड़ा- पुलिसकर्मी सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक पुलिसकर्मी अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा का पात्र बना, उसने शराब के नशे में कार चला रहे एक व्यक्ति को रोक कर वाहन में बैठे उसके तीन नन्हें बच्चों को खुद घर तक छोड़ा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मधुकर संदीप संपद ने बताया कि केंद्रपाड़ा शहर में पुराने बस स्टैंड चौक के भीड़भाड़ वाले इलाके के पास गलत तरीके से कार चलाने पर हवलदार सोरेन ने वाहन को रोका और पाया कि कार चलाने वाला व्यक्ति शराब के नशे में धुत है।

इसके अलावा हवलदार ने देखा कि कार की पिछली सीट पर तीन से सात वर्ष की आयु के तीन बच्चे बैठे थे, जिनमें से दो लड़के और एक लड़की थी। अधिकारी ने कहा कि बच्चे घबराए हुए थे। उन्होंने कहा कि वाहन चला रहा व्यक्ति बच्चों का पिता था।
विज्ञापन


संपद ने ट्वीट किया, मानवता के नाते हवलदार ने खुद गाड़ी चलाकर बच्चों को घर तक छोड़ा। सोरेन ने कहा कि इसके लिए बच्चों की मां ने उसे धन्यवाद दिया। संपद ने कहा कि उन्होंने सोरेन को पुरस्कृत करने के लिए उसके नाम का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार रात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें