फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये काम करने से नहीं बढ़ेगा मोटापा, कई बीमारियों से भी मिलेगी राहत

Sat, 15 Dec 2018 09:37 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शोध में खुलासा हुआ है कि अगर इंसान समय पर खाना खाए ता वो मोटापे से बच सकता है। करंट बायोलॉजी जर्नल में छपे शोध के मुताबिक अनियमित समय खाने और सोने की आदतों से वजन बढ़ने लगता है। शोध में कहा गया है कि सिर्फ खाने से नहीं बल्कि सोने के समय और खाने के समय से भी इसका संबंध है। 

विज्ञापन


करंट बायोलॉजी जर्नल में छपे इस शोध में कहा गया है कि निर्धारित समय पर खाने से वजन कम किया जा सकता है, साथ ही ये आपको कई बीमारियों से बचाता है। सुबह का ब्रेकफास्ट उठने के 30 मिनट के अंदर ही करना चाहिए। 

आपके नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच कम से कम 4 घंटे का अंतराल होना जरूरी है। दोपहर का भोजन शाम 4 बजे से पहले करना अच्छा होता है। रात का खाना सोने से 3 घंटे पहले खाना चाहिए। अगर किसी वजह से इसमें देर हो जाती है तो रात के खाने की मात्रा कम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें