नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के एक हीरा निर्यातक के खिलाफ कर्ज धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। 389.85 करोड़ रुपये का यह कर्ज घोटाला ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) में हुआ है।अब इस मामले में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई ने धोखाधड़ी के इस मामले में द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जिस कारोबारी के खिलाफ बैंक ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। वह 2014 में ही अपने परिवार के साथ देश छोड़ चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने स्वीकार किया है कि एफआईआर लॉज होने में देरी हुई है। आपको बता दें कि बैंक की शिकायत के 6 महीने बाद हीरा निर्यातक के खिलाफ अगस्त 2017 में एफआईआर दर्ज की गई।
सीबीआई के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने बताया कि ओबीसी को साल 2014 में ही
सीबीआई के पास आकर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। जब द्वारिका दास इंटरनेशनल के खाते को NPA की श्रेणी में डाला जा रहा था। बैंक 3 साल तक इंतजार करता रहा और उसके बाद सीबीआई से आकर शिकायत की।
सीबीआई अब
ओबीसी घोटाले में सभी आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह और रवि सिंह से पूछताछ करने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सभ्य सेठ इन दिनों दुबई में हैं।