फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी कमीशन का कार्यकाल बढ़ा, प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की दी जानकारी

Wed, 22 Jan 2020 10:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कमीशन के कार्यकाल में छह माह का और इजाफा करने का फैसला किया है। कार्यकाल अब 31 जुलाई 2020 तक के लिए बढ़ गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी।

विज्ञापन


इस आयोग का गठन 2017 में हुआ था। इसका लक्ष्य अन्य पिछड़ा वर्ग की केंद्रीय सूची का अध्ययन करना, उसकी वर्तनी या प्रतिलेखन की किसी भी पुनरावृत्ति, अस्पष्टता, विसंगतियों और त्रुटियों का सुधार करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। 

दरअसल, ओबीसी की मौजूदा सूची में वे समुदाय जो केंद्र सरकार के पदों पर नियुक्ति के लिए ओबीसी आरक्षण की योजना का कोई बड़ा लाभ प्राप्त नहीं कर पाए हैं, उनका पता लगाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना है। ऐसे में नए नियम बनने से केंद्र सरकार की शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए सिफारिशें लागू होने पर इस वर्ग के बड़े पैमाने पर लाभ उठाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ब्राजील के साथ होंगे चार समझौते
जावड़ेकर ने बताया कि इस बार 26 जनवरी की परेड में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो मुख्य अतिथि होंगे। कैबिनेट ने ब्राजील के साथ तेल और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में सहयोग समेत चार समझौतों पर दस्तखत के लिए अपनी सहमति दे दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें