फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पनीरसेल्वम, विश्वास मत पर उठाया सवाल

Fri, 10 Mar 2017 11:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईएडीएमके से निकाले जा चुके ओ पनीरसेल्वम ने पार्टी सुप्रीमो वीके शशिकला और वर्तमान मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हुए उस विश्वास मत के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसके आधार पर 18 फरवरी को पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने निचली अदालत में विश्वास मत के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी पर होली की लंबी छुट्टिया होने के कारण वहां कार्यवाही नहीं हो सकी। पनीरसेल्वम इस मामले में कोई देरी नहीं चाहते, इसलिए उन्होंने न्याय के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है।
 
उन्होंने वकीलों को निर्देश दिए कि वे आर्टिकल 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करें और जल्द से जल्द कोर्ट में सुनवाई की अपील करें। बता दें कि जयललिता की मौत के बाद पनीरसेल्वम को मुख्यमंत्री पद सौंपने के दो ही दिन के अंदर ही पार्टी ने उनके खिलाफ कदम उठाने शुरू कर दिए। इसके बाद पनीरसेल्वम और शशिकला कैंप की खींचतान के बीच विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाया गया, जिसमें पलानीस्वामी ने विश्वास मत जीत लिया।
विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक पनीरसेल्वम की याचिका के मुताबिक जिन 122 विधायकों ने पलानीस्वामी के पक्ष में वोट दिया था, वे शशिकला के दबाव में थे। अब पनीरसेल्वम की ये याचिका तमिलनाडु की राजनीति में नया भवंडर खड़ा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें