फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्जिट पोल के बाद बोला सट्टा बाजार- यूपी में भाजपा अपने दम बनाएगी सरकार

Fri, 10 Mar 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच राज्यों के आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले अगर सट्टा बाजार के अनुमानों की माने तो यूपी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी तो वहीं पंजाब में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


Read also- मोदी के कब्रिस्तान वाले बयान के बाद गर्म हुआ सट्टाबाजार, भाजपा की जीत पर लगे पैसे

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबरे के मुताबिक मुंबई और राजस्थान के चुरू स्थित सट्टा बाजार में सबसे ज्यादा दांव भाजपा पर लगाया जा रहा है। हालांकि यूपी में पहले चरण के चुनाव तक सपा-कांग्रेस गठबंधन आगे थी लेकिन उसके बाद भाजपा ने सभी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया।

चुरू के अंडरग्राउंड सट्टा बाजार के मुताबिक यूपी चुनाव में भाजपा को 190-193 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 125-128 सीटे मिलने की संभावना बताई जा रही है। बसपा 65 से 67 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रहेगी।
विज्ञापन


वहीं मुंबई और चुरू दोनों जगहों के सट्टा  बाजार ने पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया है। सट्टा बाजार ने पंजाब में आप और कांग्रेस और दोनों को 53 से 55 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है, जबकि भाजपा-शिरोमणि अकाली दल को 6 से 7 सीटें आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें