फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka:‘पौष्टिक आहार सभी कैदियों का अधिकार है’, HC ने कहा- इसमें स्टेटस की परवाह नहीं की जानी चाहिए

Thu, 01 Aug 2024 05:33 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रेणुकास्वामी हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए कहा है कि विचाराधीन कैदियों के पौष्टिक आहार उनका हक है। कोर्ट ने कहा कि इसमें कोई भी भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
कर्नाटक उच्च न्यायालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा है कि सभी नागरिकों और विचाराधीन कैदियों के लिए पौष्टिक आहार उनका अधिकार है। इसमें कैदियों के सामाजिक और वित्तीय स्थिति के आधार पर भेदभाव बिल्कुल भी नहीं किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


यह टिप्पणी न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में जेल में बंद कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की याचिका पर सुनवाई करते हुए की है। दर्शन ने मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को चुनौती दी थी जिसने जेल में घर का बना खाना, बिस्तर और कटलरी के उनके अनुरोध को खारिज कर दिया था।

वकील ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से घर का खाना देने की मांग की थी
थुगुदीपा का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभुलिंग के नवदगी ने तर्क दिया कि अभिनेता को चिकित्सा प्रमाण पत्र के अनुसार पौष्टिक भोजन की आवश्यकता थी। जिस पर न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने कहा, "अगर उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं के कारण विशेष आहार की आवश्यकता है, तो डॉक्टर इसे प्रदान करेंगे। यह सिर्फ दर्शन के बारे में नहीं है बल्कि प्रत्येक नागरिक या विचाराधीन कैदी को पौष्टिक भोजन का अधिकार है। किसी की स्थिति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है।"
विज्ञापन

पवित्रा को भेजे थे अश्लील संदेश
पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिससे अभिनेता दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। रेणुकास्वामी का शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास मिला था।

गंभीर चोटों की वजह से हुई थी रेणुकास्वामी की मौत
कथित तौर पर 8 जून को फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने  रेणुकास्वामी को यह कहकर बुलाया कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं और वहां आने पर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत गंभीर चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें