फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन से रेप के आरोपी बिशप मुलक्कल की हिरासत दो दिन बढ़ी

Sun, 23 Sep 2018 01:34 AM IST
एजेंसी, कोट्टायम
विज्ञापन
बिशप फ्रैंको मुलक्कल
विज्ञापन
केरल की पाला अदालत ने शनिवार को नन रेप मामले में आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने आरोपी बिशप को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले बिशप को दोपहर करीब 1:15 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उसके वकील की तरफ से किए आवेदन में बताया गया कि पुलिस ने तीन दिन की लंबी पूछताछ के बाद पादरी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जमानत याचिका का विरोध करते हुए पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पूरी करने के लिए उन्हें बिशप की तीन दिन की कस्टडी की जरूरत है। सुनवाई के बाद अदालत ने बिशप को दो दिन की पुलिस हिरासत की मंजूरी दे दी। 

मामले की सुनवाई सोमवार को होगी। इससे पहले बिशप को सरकारी मेडिकल कॉलेज से सुबह छुट्टी मिल गई। बिशप को छाती में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि 54 वर्षीय पादरी को अस्पताल के कार्डियोलॉजी अनुभाग में छह घंटे तक निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें