फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीए 10 जनवरी को आयोजित करेगा पेन-पेपर आधारित पहली दाखिला प्रवेश परीक्षा 2021

Wed, 21 Oct 2020 01:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा संचालित देश के सभी 33 आवासीय सैनिक स्कूलों में छठीं और 9वीं कक्षा में शैक्षणिक सत्र 2021 में दाखिले की रेस शुरू हो गई है। पहली बार बेटियों को भी सैनिक स्कूल में पढ़ाई का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


सैनिक स्कूल में दाखिला ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा(एआईएसएसईई) 2021 के आधार पर मिलेगा। दाखिला प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आयोजित करेगी।
 
एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी के मुताबिक, सैनिक स्कूल में अगले शैक्षणिक सत्र में छठीं और नौंवी कक्षा में दाखिला प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन


छठीं कक्षा में दाखिले के लिए 31 मार्च 2021 तक छात्र की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए  31 मार्च 2021 तक छात्र की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के छात्रों को 550 रुपये और आरक्षित वर्ग के छात्रों को 400 रुपये दाखिला प्रवेश परीक्षा की फीस देनी होगी। 

बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी प्रवेश परीक्षा
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, देश के विभिन्न शहरों में 10 जनवरी को  एआईएसएसईई 2021 का आयोजन किया जाएगा। पेन-पेपर आधारित दाखिला प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें