उन्माद थामने संघ कसेगा कमर
बैठक में सबसे अधिक चर्चा अयोध्या विवाद पर इसी महीने आने वाले सुप्रीम कोर्ट केफैसले पर हुई। संघ चाहता है कि पक्ष में फैसला आने के बाद इसका असर सामाजिक सद्भाव पर नहीं पड़े। इससे बचने केलिए संघ ने अपने अनुषांगिक संगठनों के जरिये फैसले के बाद समर्थकों को उन्माद में आने से रोकने की व्यूह रचना की है। संघ चाहता है कि निर्णय पर प्रतिक्रिया जताने के दौरान समर्थन संयमित और शालीन रहें।
नई जनसंख्या नीति के समर्थन में भी बनाएगा माहौल
बैठक के एक सत्र में नई जनसंख्या नीति की जरूरत पर बल दिया गया। संघ का मानना है कि जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए जलद ही नई जनसंख्या नीति लागू किये जाने की जरूरत है। इस दौरान असम सरकार द्वारा दो बच्चों से अधिक बच्चों वाले माता-पिता को सरकारी नौकरी से वंचित किए जाने केफैसले का स्वागत किया गया। जनसंख्या नियंत्रण के लिए संघ ने भाजपाशासित अन्य राज्यों से भी ऐसी ही नीति बनाने की उम्मीद जताई है। संघ चाहता है कि दो बच्चों से अधिक बच्चों वाले माता-पिता को सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित किया जाना चाहिए।
अनुच्छेद 370 पर चर्चा
बैठक के एक सत्र में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के मोदी सरकार के फैसले पर भी चर्चा हुई। इस आशय के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति पर भी बातचीत हुई। संघ ने इस फैसले केलिए सरकार की पीठ थपथपाई और इसके समर्थन के लिए लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है।