फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का सीएम ममता का घेराव करना पड़ा भारी, 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 15 Jan 2020 01:45 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : ANI
विज्ञापन

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ 11 जनवरी को कोलकाता में आयोजित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली में वामपंथी छात्र कार्यकर्ताओं ने ममता को घेरा था जिसका स्वत: संज्ञान लेते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इनमें नुकसान पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने के साथ-साथ गैर-जमानती धाराएं भी शामिल हैं और साथ ही एक जन सेवक को उसकी ड्यूटी करने से रोकने का मामला भी शामिल है। हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के एक सूत्र ने यह जानकारी दी, जहां यह मामला दर्ज किया गया है।

माकपा से संबद्ध छात्र संगठन एसएफआई ने आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक कर सीएए के खिलाफ लड़ाई कमजोर कर दी है। कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर चुप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें