फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज की जांच में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई कर सकती है एनआरसी अथॉरिटी

Mon, 19 Aug 2019 03:33 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
NRC
विज्ञापन

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) अथॉरिटी दस्तावेज की जांच में गड़बड़ी करने के आरोप में असम सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश पर विचार कर रही है। इस अधिकारी ने कामरूप जिले के चमरिया और आसपास के इलाके लोगों के दस्तावेज जांचे थे।

विज्ञापन

 
सूत्रों का कहना है कि कामरूप जिले के डिप्टी कमिश्नर कमल कुमार बैश्य ने दो महीने पहले चमरिया के पूर्व सर्किल अधिकारी की कथित गड़बड़ियों को लेकर एक रिपोर्ट एनआरसी राज्य समन्वयक प्रतीक हजेला को भेजी थी। इस अनियमितता का मामला 2018 में सामने आया था। 

सूत्रों ने दावा किया कि रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे तत्कालीन सर्किल अधिकारी ने अपना कार्यभार कम करने के लिए सभी प्रभावित लोगों को मूल निवासी (ओआई) बना दिया। उसने वेरिफिकेशन सूची में हिंदुओं और मुस्लिमों समेत सभी लोगों के लिए ओआई कॉलम पर टिक का निशान लगा दिया ताकि दस्तावेज के क्रॉस जांच के बोझ से बचा जा सके। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला नहीं है। डिप्टी कमिश्नर की जांच में पाया गया कि अधिकारी का काम बहुत ही खराब था और वह अपने काम को लेकर सजग, गंभीर नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें