फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में 70 फीट गहरी खाई में जा गिरा वाहन, तीन बच्चों समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत

Mon, 19 Aug 2019 02:52 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Trichy Road Accident - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को एक मिनी-वैन सड़क से फिसलकर 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक सड़क हादसे में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार करीब पांच बजे त्रिची-थुरैयूर रोड के पास एक खाई में गिर गई।

विज्ञापन


पुलिस ने वाहन मालिक के हवाले से बताया कि उसमें 22 लोग सवार थे जो एक समारोह में शामिल होने के लिये जा रहे थे। रास्ते में तुरैयुर के पास पुथुर में चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। पांच मृतकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। घटना का शिकार हुए 14 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों को गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें