फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Politics: विधानसभा चुनाव में NPP-BJP के बीच गठबंधन नहीं, सीएम संगमा बोले- केंद्र में साथ देते रहेंगे

Sat, 27 Aug 2022 08:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले 2018 में एनपीपी ने मेघालय में अकेले चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस के बाद पार्टी दूसरे स्थान पर आई थी। बाद में उसने भाजपा से गठबंधन कर राज्य में सरकार बना ली थी। राज्य में भाजपा के दो विधायक है।
विज्ञापन
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय की सियासत को लेकर शनिवार को बड़ी खबर आई। राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि उनकी नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एनपीपी का भाजपा या किसी अन्य पार्टियों से गठबंधन नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि एनपीपी केंद्र में एनडीए में बनी रहेगी। मेघालय में अगले साल के शुरुआत में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


एनपीपी अध्यक्ष संगमा ने कहा कि दोनों पार्टियों की विचारधारा कई मुद्दों पर अलग-अलग है। हम अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा या किसी भी दल से गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं। उनकी पार्टी आगामी ओडिशा और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी अपने दम पर ही लड़ेगी। हम मुख्य तौर पर मेघायल, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश पर फोकस करेंगे।

इससे पहले 2018 में एनपीपी ने मेघालय में अकेले चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस के बाद पार्टी दूसरे स्थान पर आई थी। बाद में उसने भाजपा से गठबंधन कर राज्य में सरकार बना ली थी। राज्य में भाजपा के दो विधायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें