फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोनराड संगमा Exclusive: पूर्ण बहुमत से बनेगी मेघालय में हमारी सरकार, चुनाव से पहले भाजपा से गठबंधन नहीं

सार

मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने अमर उजाला डॉट कॉम के आशीष तिवारी से विशेष बातचीत में आगामी चुनाव की रणनीति के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल पीपुल्स पार्टी इस वक्त देश की गिनी चुनी कुछ चुनिंदा राजनीतिक पार्टियों में से एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है। इसके पीछे हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत शामिल है। आने वाले चुनावी दिनों में नेशनल पीपुल्स पार्टी सिर्फ उत्तर पूर्व क्षेत्र की पार्टी नहीं रहेगी बल्कि वह देश के सभी प्रमुख राज्यों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। रही बात मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनावों में गठबंधन की तो यह तय हुआ है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों से पहले किसी भी राजनैतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। इसमें भारतीय जनता पार्टी भी शामिल है। यह बातें मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने अमर उजाला डॉट कॉम के आशीष तिवारी से विशेष बातचीत में साझा की। पेश है इस बातचीत के विशेष अंश।

विज्ञापन

 
सवाल:  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई है। क्या कुछ तय कर लिया है आने वाले दिनों के लिए?
जबाब: बहुत कुछ मसले थे जिन पर चर्चा हुई है। निश्चित तौर पर पार्टी को आगे ले जाने के लिए एक पूरा रोड मैप भी चर्चा में शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी की अंदरूनी व्यवस्थाओं को मजबूत करने और उनको आगे ले जाने के लिए जिम्मेदारियों को दिया गया है।

सवाल: नेशनल पीपुल्स पार्टी की स्थापना के बहुत कम समय में ही उसको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। अब तो बड़ी जिम्मेदारी महसूस हो रही होगी?
विज्ञापन

जवाब: निश्चित तौर पर एक बड़ी उपलब्धि है कि इतने कम समय में पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। इसमें हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं और उत्तर पूर्व क्षेत्र की जनता का बड़ा योगदान है। हमारी पार्टी ने आने वाले दिनों के चुनावों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं ताकि हम सही मायने में राष्ट्रीय पार्टी की पहचान को बरकरार रख सकें।

सवाल:  क्या योजनाएं बनाई है आने वाले दिनों में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर?
जवाब: पहली बात तो यह है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी अब सिर्फ उत्तर पूर्व क्षेत्र की पार्टी के तौर पर नहीं पहचानी जाएगी। हम आने वाले दिनों में नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में तो अपना फोकस करेंगे ही बल्कि देश के अन्य सभी राज्यों में भी चुनाव लड़ेंगे। एनपीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी विचार कर रही है कि आने वाले दिनों में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उड़ीसा और दक्षिण के राज्यों में भी अपना विस्तार करके चुनावी मैदान में प्रत्याशी उतारे।

सवाल:  अभी तो कुछ दिनों बाद मेघालय में चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन में ही चुनाव लड़ा जाएगा?
जवाब: देखिए, एक बात तो बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेघालय में होने वाले चुनावों में नेशनल पीपुल्स पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ चुनाव से पहले कोई गठबंधन करके मैदान में नहीं उतरने जा रही है। इसमें भारतीय जनता पार्टी भी शामिल है। मतलब,हम भाजपा के साथ कोई भी चुनावी गठबंधन करके मैदान में नहीं उतरने वाले हैं। वैसे भी जनता के बीच में हमारी पार्टी की एक विचारधारा बहुत अहम है।

सवाल: चुनाव के बाद अगर संभावना बनती है तो क्या भाजपा के साथ गठबंधन होगा या कोई दूसरी पार्टियों की ओर भी देखा जाएगा?
जवाब:  पहली बात तो यही है कि आने वाले विधानसभा के चुनावों में जिस तरीके से जनता का भरोसा हमारी सरकार पर रहा है उससे मेघालय में गठबंधन की सरकार की कोई तस्वीर नहीं दिखती है। फिर भी अगर चुनाव के बाद कोई परिस्थितियां बनती हैं तो तब का तब देखा जाएगा। 

सवाल: कांग्रेस को ले करके आप क्या सोचते हैं। उनके तो बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में कितनी चुनौती देखते हैं कांग्रेस से?
जवाब: निश्चित रूप से कांग्रेस एक बड़ी पार्टी रही है। लेकिन अभी जो उसके हालात है वह न मेघालय में कहीं पर खड़ी दिख रही है और ना पूरे देश में कहीं पर खड़ी दिख रही है। देश की इतनी बड़ी पार्टी का आज यह हश्र है। इसको देखकर दुख होता है। लेकिन यह पार्टी का उनका अपना मसला है और उनको ही देखना होगा।

सवाल:  आपके पिता पीए संगमा शुरुआत से आदिवासियों को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष करते रहे। अब तो देश की राष्ट्रपति ही एक आदिवासी महिला है। भाजपा का बड़ा योगदान है इसमें?
जवाब:  मेरे पिता पी ए संगमा का देखा गया सपना द्रौपदी मुर्मू जी के नए राष्ट्रपति के रूप में नियुक्ति से पूरा हुआ है। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने आदिवासियों के उत्थान के लिए बहुत बड़ा संदेश दिया है।

सवाल:  असम और मेघालय का एक बड़ा सीमा विवाद था। लंबे समय तक संघर्ष हुआ। कई बार खूनी झड़प हुई। इस तरीके के कोई विवाद की स्थितियां तो नहीं हैं?
विज्ञापन

जवाब:  असम और मेघालय के बीच हुए समझौते के तहत अब स्थितियां सामान्य हैं। समझौते के तहत ही सब कुछ चल रहा है। 

सवाल:  आपने कहा कि पूरे देश में अब आपकी पार्टी योजना बना रही है चुनावों में उतरे। तो क्या मंत्र लेकर के आप जाएंगे देश के अलग-अलग राज्यों की जनता के बीच में?
जबाब: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों की राजनैतिक शक्ति के साथ हमारी पार्टी दबे, कुचले शोषित, वंचित और आदिवासियों के सामाजिक उत्थान का सपना लेकर आगे बढ़ रही है। एनपीपी ऐसे ही समुदायों की आवाज बन कर पूरे देश में एक अभियान बनाएगी और जन जन तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें