फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पुरुषों को भी प्रवेश नहीं

Mon, 04 Apr 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई

सार

  • मंदिर प्रशासन ने बांबे हाईकोर्ट के फैसले के चलते लिया फैसला
  • पुजारी भी दूर से करेंगे पूजा
  • हाजी अली दरगाह में भी महिलाओं के प्रवेश के लिए आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में अहमदनगर के शनि शिंगणापुर स्थित शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी को लेकर जारी तकरार के बीच नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पुरुषों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। यह कदम महिलाओं के प्रवेश को लेकर बांबे हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर उठाया गया है। वहीं, मुंबई के हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश को लेकर पुरोगामी संगठन भी आंदोलन की तैयारी में है।
विज्ञापन


नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। शनि शिंगणापुर में महिलाओं के प्रवेश पर जारी विवाद को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने महिला और पुुरुष दोनो को ही मंदिर के गर्भगृह में जाने पर रोक लगा दी है। स्थानीय भाजपा नेता प्रशांत तुंगारे ने इसकी पुष्टि की है।

मंदिर में नई व्यवस्था लागू होने के बाद से त्र्यंबकेश्वर में बाहर वालों के साथ गांव वालाें को भी गर्भगृह तक जाने की इजाजत नहीं रहेगी। यही नहीं, पूजा भी दूर से ही की जाएगी और पुजारियों को भी अंदर तक जाने की एंट्री नहीं रहेगी। बांबे हाईकोर्ट ने शनि शिंगणापुर मामले में सुनवाई करते हुए कहा था कि जहां पुरुषों को प्रवेश है, वहां महिलाओं को भी प्रवेश दिया जाना चाहिए। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुरुषों के प्रवेश करने पर भी पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें