फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राहुल-प्रियंका के बाद अब बिहार के हर जिलों में नजर आएंगे दिग्गज कांग्रेसी, जाने इसके पीछे की रणनीति

Fri, 03 Oct 2025 07:00 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बिहार में चुनावी अभियान के तहत कांग्रेस आलाकमान ने तय किया है कि प्रदेश के हर जिले में बड़े नेताओं की सभाएं आयोजित होगी। इसका खाका लगभग तैयार है। छह अक्टूबर के बाद से दिग्गज कांग्रेसियों की जिलेवार तैनाती की तैयारी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चली है। सभी दलों के नेताओं का बिहार आना-जाना का सिलसिला शुरू हो गया हैं। भाजपा जहां कांग्रेस और आरजेडी पर हमलावर है। जबकि दूसरी ओर विपक्षी दल भी जेडीयू और भाजपा पर निशाना साध रहे है। इस बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एंट्री से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के बाद अब रणनीति के अगले चरण पर काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


चुनावी अभियान के तहत कांग्रेस आलाकमान ने तय किया है कि प्रदेश के हर जिले में बड़े नेताओं की सभाएं आयोजित होगी। इसका खाका लगभग तैयार है। छह अक्टूबर के बाद से दिग्गज कांग्रेसियों की जिलेवार तैनाती की तैयारी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की योजना है कि सभी जिलों में राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे कार्यक्रमों के जरिये पार्टी विधानसभा क्षेत्र में राहुल और प्रियंका के बड़े आयोजनों से पैदा हुई लहर को जमीनी स्तर पर स्थानीय मुद्दों और प्रत्याशियों के समर्थन में वोटों में बदलने की कोशिश करेगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, कांग्रेस के इस निर्णय से जमीनी स्तर पर अच्छा संदेश जाएगा। वहीं, यह कार्यक्रम महागठबंधन के लिए भी अहम साबित होगा। क्योंकि जनता में इसका सीधा संदेश जाएगा कि महा गठबंधन में कांग्रेस की हिस्सेदारी सांकेतिक मात्र नहीं है। पार्टी जमीनी स्तर सक्रिय हैं। दिग्गज नेता जमीन पर उतरकर लोगों से मुलाकात कर रहे है। पार्टी अपने दम पर उम्मीदवारों के समर्थन में अकेले भी भीड़ जुटाने और वोटरों को आकर्षित करने का दम खम रखती है।
विज्ञापन


नेताओं का मानना है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने दौरे और रैलियों से बिहार में वोट चोरी की आवाज बुलंद कर दी है। लेकिन अब इन मुद्दों को निरंतर जनता के बीच बनाए रखने की जरूरत है। ऐसे में दिग्गज नेता के दौरे से प्रदेश में माहौल बनेगा।साथ ही जिलों में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलेगी। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपने नेता के साथ खड़े दिखेंगे तो उनकी ऊर्जा और बढ़ेगी। चुनाव से पहले इन कार्यक्रमों से निष्क्रिय कार्यकर्ता भी सक्रिय होंगे और चुनावी मैदान में पूरी क्षमता के साथ जुटेंगे।

आज होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार चयन को लेकर शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी बैठक होगी। इसमें दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। नेताओं की ऑनलाइन होने वाली इस बैठक में समिति के सभी सदस्यों के मौजूद रहने की उम्मीद है। बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता पटना से ही हिस्सा लेंगे। इस बैठक में कांग्रेस नेता अजय माकन, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू तथा प्रणीति शिंदे मौजूद रहेंगे। जबकि पटना से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद में पार्टी के नेता मदन मोहन झा इस बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले समिति की बैठक 28 सितंबर को यहां पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में हुई थी जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें