फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जगन्नाथ पुरी धाम में होंगे कतार में खड़े होकर दर्शन

Mon, 01 Oct 2018 05:02 AM IST
एजेंसी, भुवनेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरी के जगन्नाथ भगवान मंदिर में सोमवार से श्रद्धालुओं को कतार में लगकर दर्शन करने होंगे। ये व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुझाए गए सुधारों के तहत प्रयोग के तौर पर शुरू की जा रही है। अभी तक मंदिर में प्रवेश के लिए कतार से जाने की व्यवस्था है, लेकिन मंदिर के अंदर ऐसी व्यवस्था लागू नहीं थी।
विज्ञापन


श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक पीके मोहपात्रा ने शनिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव की अध्यक्षता में आयोजित मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में प्रायोगिक तौर पर इस व्यवस्था को शुरू करने का निर्णय लिया गया था और इसे सोमवार से लागू कर दिया जाएगा। कतार व्यवस्था के लिए ढांचागत कार्य पहले ही एसजेटीए ने शुरू करा दिया है। कतार बनाने के लिए लोहे की रेलिंग लगाई जा रही हैं।

अब इस तरह होंगे दर्शन
मोहपात्रा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत 12वीं सदी के इस मंदिर में श्रद्धालुओं को कतार लगाकर सिंहद्वार से प्रवेश करना होगा और बैरीकेड के अंदर ही चलना होगा। मंदिर के अंदर भगवान जगन्नाथ व अन्य देवताओं के ‘दर्शन’ करने के बाद श्रद्धालु कतार में ही उत्तर द्वार से बाहर निकल जाएंगे। मोहपात्रा ने कहा, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें