फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: अब विजय की पार्टी TVK के लिए चुनावी रणनीति बनाएंगे प्रशांत किशोर, विपक्षी दल बोले- यह सामान्य

Wed, 12 Feb 2025 05:58 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को फिल्म अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम में विशेष सलाहकार बनाया गया है। इसके बाद पार्टी ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। वहीं तमिलनाडु की अन्य पार्टियों ने सामान्य बताते हुए खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और टीवीके के प्रमुख विजय। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को फिल्म अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम में विशेष सलाहकार बनाया गया है। इसके बाद पार्टी ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। वहीं तमिलनाडु की अन्य पार्टियों ने सामान्य बताते हुए खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने मंगलवार को 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की रणनीति तैयार करने के लिए टीवीके के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। किशोर ने तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में राजनीतिक परिदृश्य और पदाधिकारियों के साथ संभावित दलों के साथ गठबंधन समेत तमाम मुद्दों पर बात की। उन्होंने  पार्टी महासचिव एन आनंद, चुनाव प्रबंधन महासचिव आधव अरुजुना और पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार जॉन अरोकियासामी के साथ भी चर्चा की। 

प्रशांत किशोर की ओर से टीवीके को 15-20 फीसदी वोट शेयर मिलने का दावा किए जाने पर डीएमके नेता और मंत्री पीके सेकर बाबू ने कहा कि मतदाताओं के पास वोट मांगने जाने वाली हर पार्टी के लिए यह दावा करना आम बात है कि उनके पास 100 प्रतिशत वोट हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लोग मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को फिर से चुनने के लिए तैयार हैं। वे केवल चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


डीएमके नेता कनिमोझी ने कहा कि प्रशांत किशोर एक पेशेवर चुनावी रणनीतिकार हैं। जो मांगे जाने पर राजनीतिक दलों को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं और उनकी पार्टी को इसकी कोई चिंता नहीं है। डीएमके चुनावों का सामना करने के लिए केवल अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर निर्भर है और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख स्टालिन के निर्देश का पालन करने के लिए तैयार हैं। हमारी पार्टी को कोई परेशानी नहीं है।

सीपीआई(एम) नेता के बालाकृष्णन ने कहा कि केवल सिनेमा की लोकप्रियता ही राजनीति में सफलता की गारंटी नहीं होती। तमिलनाडु के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं और किशोर अकेले टीवीके के लिए समर्थन नहीं बना सकते हैं। उन्होंने अपने गृह राज्य बिहार में उपचुनावों में अपनी ही जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों की हाल ही में हुई हार पर किशोर के जवाब पर आश्चर्य जताया। एनटीके प्रमुख सीमन ने कहा कि उन्हें चुनावों का सामना करने के लिए रणनीतिकार की सेवाएं लेने पर कोई भरोसा नहीं है।

डीएमडीके की शीर्ष नेता प्रेमलता विजयकांत ने कहा कि विजय की पार्टी की प्रगति केवल टीवीके प्रमुख के अगले कदम और कार्रवाई पर निर्भर करती है। टीवीके के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अपने 20वें वर्ष पुरानी है। गठबंधन पर सवाल विजय से पूछा जाना चाहिए। एआईएडीएमके के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें