फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनी की सुरक्षा में रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Sat, 24 Sep 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की निगरानी का जिम्मा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राधाकृष्‍ण किनी को दिया गया है। द अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने बिहार कैडर से 1981 बैच के आईपीएस किनी के चुनाव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


उन्हें कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया है। डिपॉर्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग की ओर से जारी आदेश के बारे में जानकारी दी गयी है। वे इस समय नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो में डायरेक्टर जनरल के पद पर आसीन हैं।

नए पद पर वह अगले वर्ष नवंबर तक रहेंगे। उन्हें अपने ही बैच के मलय सिन्हा की जगह मिल रही है जो अपना कार्यकाल समाप्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) स्पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप का प्रमुख होता है। उसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार की देश और विदेश यात्रा के दौरान सुरक्षा मुहैया होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें