फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई एयरपोर्ट पर लगाए गए खास रोबोट, लोगों से करेंगे बातचीत

Sun, 19 Aug 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की सहायता के लिए वहां ह्यूमनॉयड रोबोट लगाए गए हैं। इस बात की जानकारी चेन्नई एयरपोर्ट प्रबंधन ने ट्विटर पर दी। ये खास रोबोट लोगों के सवालों के जवाब भी देंगे।

विज्ञापन


रोबोट का किया गया ट्रायल

एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक ये रोबोट एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की पहचान कर उनका स्वागत करेंगे। दोनों रोबोट्स का पहले दो एयरपोर्ट पर ट्रायल किया गया। इस दौरान देखा गया कि ये यात्रियों से बातचीत कर पा रहे हैं या नहीं। ये रोबोट एयरपोर्ट और उसकी सुविधाओं की भी जानकारी देंगे। इस बात की भी ट्रायल के दौरान जांच की गई।

बुधवार को इन रोबोट्स ने लोगों की मदद भी की। लोगों ने इन रोबोट्स से बातचीत की। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की प्रतिक्रियाओं के बाद ऐसे ही रोबोट्स अंतरराष्ट्रीय टर्मिनलों पर भी लगाए जाएंगे। ये अभी ट्रायल बेसिस पर रखे गए हैं। ये दोनों रोबोट चल सकते हैं, यात्रियों को शुभकामनाएं देंगे और उनसे बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें