फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंडियन फ्लाइट्स में मिलेगा वाई-फाई, कर सकेंगे व्हॉट्सऐप कॉल

Thu, 25 Aug 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है अब भारत में हवाई यात्रा के दौरान भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। आसमान में इंटरनेट इस्तेमाल करने का सपना सच साबित हो रहा है। लैपटॉप, टेबलेट, स्मॉर्टफोन्स में अब फ्लाइट्स में भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


वो भी फ्लाइट मोड में ही। इंडियन एयरस्पेस में आपको यह सुविधा जल्द मिलने जा रही है। विमानन सचिव आरएन चौबे ने बुधवार को कहा कि, इंडियन एयरस्पेस में वाई-फाई देने के मुद्दे पर सरकार अगले 10 दिनों में निर्णय लेगी।

चौबे ने कहा कि, इस मसले को सरकार के पास ले जाया गया है और जल्द ही एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि, जहां तक वाई-फाई सुविधा के लिए प्राइस की बात है तो वह एयरलाइन्स पर छोड़ दिया जाएगा। सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर सकेंगे व्हाट्सऐप कॉल

इस मुद्दे पर दूरसंचार, गृह और विमानन मंत्रालयों द्वारा विचार-विमर्श किया गया था। उन्हें ऐसा लगता है कि वाई-फाई सुविधा देने से सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यदि सरकार और एयरलाइन इसकी इजाजत देती है तो यात्री इंटरनेट के इस्तेमाल से फ्लाइट्स में व्हाट्सएप्प से कॉल कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि वर्तमान में कोई भी भारतीय फ्लाइट वाई-फाई की सुविधा नहीं देता है क्योंकि इस तरह की सुविधा देना काफी मंहगा होता है। हालांकि जेट एयरवेज ने वाई-फाई की सुविधा विकल्प के तौर पर दी हुई है।

वहीं विदेशी विमान कंपनियां भी भारतीय वायुक्षेत्र में तभी इंटरनेट की सुविधा प्रदान करती हैं, जब उनके पास लोकल सर्वर होता है। विमानन सचिव आरएन चौबे ने हवाई यात्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया में एक पुरस्कार समारोह में यह घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें