फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भीड़ का शिकार हुआ एक और युवक, पीट पीट कर हत्या 

Thu, 23 Aug 2018 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
Mob Lynching
विज्ञापन

बिहार में भीड़ के आगे सरकार पूरी तरह लाचार नजर आ रही है। वैशाली के जंदाहा में भीड़ हिंसा का एक ताजा मामला सामने आया। यहां गुस्सायी भीड़ ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। युवक झारखंड के गुमला का रहने वाला बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंदाहा के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि युवक ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक खुरपी से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। 

इस घटना से गुस्साए लोगों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया और लाठी डंडे से इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। अब तक ये पता नहीं चल सका है कि युवक ने आखिर ग्रामीणों पर हमला क्यों किया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें