फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के बाद अब रूस से मेगा डिफेंस डील करेगा भारत

Wed, 07 Sep 2016 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मिलिट्री डील
विज्ञापन
अमेरिका के साथ हुए मिलिट्री साझेदारी समझौते के बाद चीन समेत कई देशों ने टिप्पणी की थी कि भारत अपने 'परंपरागत' साझेदार रूस को छोड़कर अमेरिका की तरफ झुक रहा है। इस टिप्पणी को झुठलाते हुए भारत ने रूस के साथ बड़ी डिफेंस डील की तैयारी शुरू कर दी है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने रूस को आश्वस्त किया है कि वह पुरानी सामरिक साझेदारी जारी रखेगा। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपने पुराने पार्टनर रूस के साथ पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (FGFA) और हल्के हेलिकॉप्टर कैमोव Ka-226T के निर्माण में साझेदारी करेंगे। इस मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट के लिए दोनों देश बड़ी डील कर सकते हैं।
विज्ञापन

परमाणु पनडुब्बी पर होगी डील

डिफेंस डील
रूस के साथ S-400 डिफेंस मिलिट्री सिस्टम की खरीद के लिए 39000 करोड़ का सौदा और परमाणु पनडुब्बी की लीज के लिए भी समझौता हो सकता है। भारत पहले भी रूस की परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र दस साल की लीज पर ले चुका है। यह अप्रैल 2012 में ली गई थी। नए सौदे पर चर्चा के लिए दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता जल्द ही हो सकती है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें