फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death During Watching Movie: आंध्र में भाई के साथ अवतार-2 देख रहे युवक को आया हार्ट अटैक, लगातार हो रहे मामले

Sat, 17 Dec 2022 02:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काकीनाडा

सार

हाल ही में फिल्म अवतार-2 रिलीज हुई है। यह देखने के लिए आंध्र के काकीनाडा जिले पेद्दापुरम शहर का लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू अपने भाई राजू के साथ गया था। यह फिल्म श्री ललिता थिएटर में चल रही है। दोनोंं भाई इस सिनेमाघर में फिल्म देख रहे थे कि अचानक लक्ष्मीरेड्डी की तबीयत बिगड़ी और वह कुर्सी से जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हृदयाघात से देश में अचानक मौत के मामले बढ़ गए हैं। नाचते हुए, दूध बांटते हुए और गाते हुए गिरने से मौत के बाद आज आंध्र प्रदेश में फिल्म देखते देखते युवक की मौत का मामला सामने आया है। उस वक्त यह युवक अपने भाई के साथ अवतार-2 फिल्म देख रहा था। 

विज्ञापन


हाल ही में फिल्म अवतार-2 रिलीज हुई है। यह देखने के लिए आंध्र के काकीनाडा जिले पेद्दापुरम शहर का लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू अपने भाई राजू के साथ गया था। यह फिल्म श्री ललिता थिएटर में चल रही है। दोनोंं भाई इस सिनेमाघर में फिल्म देख रहे थे कि अचानक लक्ष्मीरेड्डी की तबीयत बिगड़ी और वह कुर्सी से जमीन पर गिर पड़ा। यह देख उसका भाई राजू अन्य लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन पेद्दापुरम के सरकारी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। 

इसके बाद राजू ने अपने भाई की मौत की खबर परिवार को दी तो सबके होश उड़ गए। परिजन समझ ही नहीं सके कि ये क्या हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन


भिंड में स्कूल बस में बच्चे को आया अटैक, इंदौर में दूध बांट रहे युवक को
इससे पहले भी देश में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। गत दिवस ही मध्य प्रदेश के भिंड में बस में चढ़ रहे 12 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, इंदौर में दूध  बांट रहे एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि सिवनी में नाचते हुए एक महिला की मौत हो गई थी। मेरठ में नाबालिग लड़के को छींकते हुए हार्ट अटैक आया और फिर उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें