फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक: अब पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण

Mon, 10 May 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में संक्रमण दर में इजाफा
  • एक सप्ताह से उत्तराखंड में बढ़ रहे मामले, गोवा के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचा राज्य
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जहां अधिकांश राज्यों को अपनी चपेट में लिया है। वहीं अब पहाड़ी इलाकों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। यह एक प्रकार से गंभीर संकेत भी है क्योंकि इन इलाकों में पहले से ही स्वास्थ्य सेवाएं काफी कमजोर हैं। दुर्गम स्थानों की वजह से यहां के ग्रामीण क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंचाने में काफी समय भी लग सकता है।

विज्ञापन


आंकड़ों की मानें तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस समय सबसे ज्यादा संक्रमण की बढ़ोतरी दर देखने को मिल रही है। उत्तराखंड में 3.61 और हिमाचल प्रदेश में 3.33 फीसदी की रफ्तार से संक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह बढ़ोतरी दर केवल 1.90 फीसदी है।

ठीक इसी तरह पिछले एक सप्ताह की स्थिति देखें तो देश में सबसे ज्यादा संक्रमण की बढ़ोतरी गोवा में हुई है। यहां 47.3 फीसदी मामलों का इजाफा हुआ है। जबकि उत्तराखंड दूसरा ऐसा राज्य है जहां बीते सप्ताह भर में 37.2 फीसदी मामले बढ़े हैं। इसीलिए विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में संक्रमण को समय पर रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अर्थशास्त्री प्रो. रिजो एम जॉन का कहना है कि यहां बाहरी राज्यों के आवागमन को रोकने के साथ ही स्थानीय स्तर पर अस्थायी कोविड अस्पताल तत्काल बनाने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र इस समय काफी बुरी तरह से प्रभावित हैं।

चूंकि दूसरे राज्यों से भी यहां के लोगों का पलायन हो रहा है। ऐसे में घर वापस जाने वालों की उनके क्षेत्र में ही जांच सुविधा होनी चाहिए। यहां ऑक्सीजन, जांच, उपचार इत्यादि का बंदोबस्त पहले से होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें