फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: दिल्ली समेत उत्तर भारत में दिन भी बढ़ेगी ठिठुरन, जानें UP-MP समेत इन राज्यों में कब से चलेगी शीतलहर

Mon, 09 Dec 2024 05:00 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cold Wave: राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आसमान साफ है और ठंड का अहसास भी शुरू हो गया है। सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई देने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दस्तक दे रही है।
विज्ञापन
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को  मिल रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। लेकिन आने वाले दिनों उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में ठंड का कहर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच इस क्षेत्र में शीतलहर के दस्तक देने की आशंका है।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आसमान साफ है और ठंड का अहसास भी शुरू हो गया है। सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई देने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दस्तक दे रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ सकती है।  मौसम के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में ठंड का कहर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच इस क्षेत्र में शीतलहर के दस्तक देने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग खासतौर पर सतर्क रहें, क्योंकि वहां कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा।

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार,  हिमालय पर हो रही बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम और अधिक ठंडा हो सकता है। 9 दिसंबर को दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी होने की संभावना है। फिलहाल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब है, लेकिन इस क्षेत्र में बढ़ती ठंड के चलते यह तापमान 10 दिसंबर के बाद और भी गिरकर लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 9 और 10 दिसंबर को उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भी उम्मीद है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


एमपी-यूपी,पंजाब में ऐसा रहेगा हाल
वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है। हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बर्फबारी का असर महसूस किया जा रहा है। पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को बारिश हो सकती है। इससे से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन रात के पारे में 2 से 3 डिग्री तक उछाल देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद मंगलवार से न्यूनतम पारे में फिर से गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश में भी 10 दिसंबर से तेज ठंड का दौर शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बर्फीली हवाएं आएंगी। जिनकी वजह से भोपाल-इंदौर समेत पूरे प्रदेश में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर तक मौसम में ऐसा ही उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी तेज ठंड, कभी बारिश तो कभी बादल छाए रहेंगे। कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा, जो जनवरी तक बना रहेगा। इन्हीं 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी सर्द हवाओं की भी स्थिति रह सकती है। सबसे ज्यादा ठंड उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में रहेगी। वजह यहां बर्फीली हवाएं सीधे आना है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में ऐसा रहेगा मौसम
जबकि तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना हैै दक्षिण कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। कम दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।  इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम ठंडा और कोहरे भरा रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें