फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इमली से हो सकेगा चिकनगुनिया का इलाज

Wed, 14 Nov 2018 02:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इमली
विज्ञापन
अब इमली से जानलेवा बीमारी चिकनगुनिया का इलाज संभव हो सकेगा। आईआईटी रुड़की के दो प्रोफेसरों ने दावा किया है कि उन्होंने इमली के बीजों में एक प्रोटीन लैक्टिन का पता लगाया है। इसमें विषाणु रोधी गुण हैं। इसका इस्तेमाल चिकनगुनिया के उपचार की दवाई बनाने में किया जा सकता है।
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं के इस दल ने इमली के विषाणुरोधी प्रोटीन लेक्टिन वाले एंटीवायरल कम्पोजीशन के पेटेंट के लिए आवेदन किया है। अब वे इससे चिकनगुनिया के उपचार के लिए औषधि तैयार कर रहे हैं। 

एक प्रोफेसर शैली तोमर ने बताया, ‘अध्ययन में पाया गया कि इमली के बीज से निकले लैक्टिन ग्लाइकेन्स को ऐसे शुगर मॉलिक्यूल्स के साथ मिल जाता है, जिसमें एन एसिटिलग्लूकोसामीन (एनएजी) होता है। इससे मूल कोशिकाओं में जीवाणु घुस नहीं पाता। शोधकर्ताओं का कहना है कि चिकनगुनिया के उपचार में यह काफी कारगर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें