फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटलाइन के जरिए पीएम से सीधे कनेक्ट हो पाएंगे नौकरशाह

Fri, 26 May 2017 01:26 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार ने आज अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। इन तीन सालों में सरकार ने कई बदलाव किए हैं, जिनमें बड़ा बदलाव देश की नौकरशाही में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी नौकशाहों एक हॉटलाइन के जरिए सीधे पीएम मोदी के संपर्क में आ सकते हैं।
विज्ञापन


नौकरशाह पीएम मोदी के कॉन्टेकट में आकर अपने सुझाव डायरेक्ट उन्हें दे सकते हैं। इतना ही नहीं जूनियर ऑफिसियल्स भी पीएम मोदी को माई-गवर्नमेंट पोर्टल के जरिए अपने सुझाव दे सकेंगे।

इससे पहले अधिकारियों को पीएम के आगे अपनी बात रखने के लिए मंत्रालयों और विभागों की लंबी सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सचिव व नौकरशाह किसी भी मुद्दे पर बदलाव लाना चाहते हैं, तो उसपर तैयारी करके पीएम मोदी से अकेले में मिल सकते हैं। 
विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पीएमओ अबतक की अपनी सबसे मजबूत स्थिती में है। एक अधिकारी ने बताया कि मोदी सरकार में आए बदलाव को इससे आंका जा सकता है मनमोहन सरकार के समय में नौकरशाहों और सरकार के बीच गैप होता था। बता दें कि पीएम मोदी ने सत्ता में आते ही सभी सचिवों से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं नौकरशाही में तबादलों का दौर जारी हो गया था।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें