फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैंक खाते से नहीं होगा बिटकॉइन कैश, कांग्रेस ने बिटकॉइन को बताया काले धन को सफेद करने का घोटाला

Fri, 06 Jul 2018 07:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में बिटकॉइन में निवेश करने वाले अब इस जैसी सभी क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अब लोग बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसी को अपने बैंक खाते में कैश नहीं करा पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सभी बैंकों को 5 जुलाई तक क्रिप्टोकरेंसी में डील करने वालों से संबंध तोड़ने को कहा था। यह सर्कुलर अप्रैल में जारी किया गया था। अब इसकी समय सीमा खत्म हो गई है। 

विज्ञापन


अभी तक कोई भी व्यक्ति एक्सचेंज पर बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसी की खरीद कर सकता था। इसके लिए एक्सचेंज से जुड़े बैंक खाते से पैसा ट्रांसफर करना पड़ता था और उसी के आधार पर बिटकॉइन की खरीद होती थी। अब ऐसा करना संभव नहीं होगा। अब कुछ एक्सचेंज पीयर टू पीयर बन जाएंगे जहां आपको किसी अन्य खरीदार से जोड़ा जाएगा और उसके साथ आप बिटकॉइन खरीद या बेच सकेंगे। पीयर टू पीयर ट्रेडिंग में आप केवल बिटकॉइन को किसी दूसरे क्रिप्टोकरेंसी के बदले में ही खरीद-बेच सकेंगे। 

बिटकॉइन रखने वालों को अब एक्सचेंज पर ही खरीदारों की तलाश करनी होगी। क्रिप्टोकरेंसी को रुपये या किसी अन्य वैध मुद्रा में बदलने के लिए ब्लैक मार्केट की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही एक्सचेंज या क्रिप्टोकरेंसी कंपनियों को बैंकों से लोन भी नहीं मिलेगा। साथ ही वे बैंकों में कारपोरेट खाता भी नहीं खोल सकेंगे। आरबीआई का सर्कुलर नए बिटकॉइन ट्रेडर्स के लिए ज्यादा बड़ा झटका है।
विज्ञापन


देश में अगर अब कोई बिटकॉइन निवेशक बनना चाहेगा तो उसे एक्सचेंज की जगह पीयर्स से खरीदारी करनी होगी। इसके लिए करंट एक्सचेंज पर प्रीमियम का भुगतान करना होगा जोकि एक बिटकॉइन के ट्रेड के लिए 4.30 लाख रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा वॉलेट में रखा पैसा अगर अभी तक नहीं निकाला गया है तो यह फंस सकता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

काले धन को बदलने के लिए भाजपा ने किया बिटकॉइन घोटाला : कांग्रेस

काले धन को बदलने के लिए भाजपा ने किया बिटकॉइन घोटाला : कांग्रेस
कांग्रेस ने गुजरात में भाजपा नेताओं पर 5000 से 88000 करोड़ रुपये तक के बिटकॉइन घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने दलालों के जरिए काले धन को नेपाल के जरिए विदेशों में भेजकर बिटकॉइन में निवेश किया। इसके अलावा जिन अन्य लोगों ने बिटकॉइन में निवेश किया है, उन्हें गुजरात सीबीआई और पुलिस धमकाकर उनसे बिटकॉइन की उगाही कर रही है।

उन्होंने इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला राज्य के गृह राज्य मंत्री प्रदीप जडेजा को की गई शिकायत के बाद सामने आया। घोटाले का मास्टर माइंड भाजपा का पूर्व विधायक नलिन कोटाडिया है। उसकी गिरफ्तारी से कई बड़े भाजपा नेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं। 

कांग्रेस का डर्टी ट्रिक विभाग फैला रहा झूठ : भाजपा
भाजपा ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए मेगा बिटकॉइन घोटाले के आरोपों को बकवास और गलत करार दिया। पार्टी प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि कांग्रेस अपने डटी ट्रिक विभाग द्वारा झूठ और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। भाजपा शासित गुजरात की पुलिस ने ही इस मामले का खुलासा किया है और उसी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है, कांग्रेस किसी को बचाने के लिए झूठ फैलाने का काम कर रही हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें