फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाना है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी

Thu, 26 Jan 2017 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपने अभी तक पासपोर्ट नहीं बनवाया तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान जा सकती है।
विज्ञापन

अब डाकघर में भी पासपोर्ट बनेंगे। डाकघरों में पासपोर्ट बनाने का काम 25 जनवरी से आरंभ हो गया है। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह काम आरंभ किया जा रहा है। 

बाद में सभी राज्यों की राजधानी के डाकघरों में पासपोर्ट बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इस संबंध में विदेश मंत्रालय व संचार मंत्रालय में आपसी सहमति बन गई है। 
विज्ञापन

इन डाकघरों में शुरू की गई है सेवा

डाकघर - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक के मैसूर व गुजरात के दाहोद में 25 जनवरी को डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो गए है। आने वाले महीनों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इंदौर, उदयपुर, सिलीगुड़ी व शोलापुर के डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलेंगे। 
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

पासपोर्ट बनवाना अब और आसान - फोटो : File Photo
मंत्रालय के मुताबिक पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले डाकघर के पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपना साक्षात्कार निर्धारित करवा सकते हैं। धीरे-धीरे डाकघर के पासपोर्ट सेवा केंद्र का दायरा बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें