फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में अब बीमारियों की बाढ़, डायरिया और डेंगू की चपेट में लोग

Tue, 30 Aug 2016 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बनारस में बाढ़
विज्ञापन
बाढ़ का पानी कम होने के बाद बीमारियों की बाढ़ आ गई। लोग डायरिया, बुखार, डेंगू की चपेट में आने लगे हैं। गाजीपुर में डायरिया पीड़ित एक की मौत हो गई तो वाराणसी और अन्य जिलों में सैकड़ों लोग डायरिया और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


बलिया के दूबे छपरा में रिंग बंधा टूटने से प्रभावित 12 गांवों में पानी लगा है। लोग पेयजल, राहत सामग्री के लिए परेशान हैं। सोनभद्र में रिहंद जलाशय का जलस्तर सोमवार को बढ़ने से कई गांवों की सड़कें पानी में डूब गई। घरों में पानी घुस गया।

 गाजीपुर में मगरखाई गांव की हरपति देवी(52) की सोमवार को डायरिया से मौत हो गई। भदौरा के बारा गांव में हफ्तेभर में डायरिया से चार लोगों की जान जा चुकी है। जबकि पांच का इलाज चल रहा है। सोमवार को वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में जैतपुरा, चौक, कोनिया, आदमपुर, पुरानापुल, चौक आदि इलाकों के डायरिया के 28 लोग भर्ती किए गए। वार्ड चार में लहरतारा की नम्रता वर्मा (30) को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया में 33 हजार लोग प्रभावित

​चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डायरिया पीड़ित सात लोग भर्ती किए गए हैं। मिर्जापुर में हुसैनीपुर गांव, अनिरुद्धपुर पश्चिम पट्टी, ढबियां, मंझली पट्टी, खुलुआं, पूरब पट्टी, नयेपुर, श्री पट्टी आदि गांवों में बुखार, शरीर पर चकत्ते आना, उल्टी दस्त आदि से कई लोग पीड़ित हैं। बलिया में दूबे छपरा बंधा टूटने से 12 गांव पानी से घिरे होने से 33 हजार लोग प्रभावित हैं। यहां नाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।

पीड़ितों को राहत सामग्री नहीं मिल रही है। पीने के पानी की दिक्कत है। बाढ़ पीड़ितों से अपेक्षित सहयोग नहीं करने पर चार कोटे की दूकानों को निलंबित कर दिया गया। रामगढ़ ढाले पर बाढ़ पीड़ितों ने लेखपाल पर अपात्रों को राशन वितरण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नरहीं में एनएच 31 से पानी उतर गया।

सोमवार को रिहंद का जलस्तर बढ़गर 871.4 फुट पहुंच गया। गड़िया, डडीहरा, किरवानी, सोढो, पडरी गांव इससे प्रभावित हुए हैं। गड़िया में सड़कों के डूब जाने से लोगों का संपर्क टूट गया है। कई गांवों घरों में भी पानी घुस गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शेलेंद्र सिंह ने कहा कि जल स्तर 872 फुट पहुंचने पर फाटक खोला जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें