फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी दिशानिर्देश संबंधी याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

Tue, 27 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जांच एजेंसियों की छापेमारी के लिए दिशानिर्देश बनाने की गुहार संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में जांच एजेंसियां पर अपनी शक्तियों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली पीठ ने पत्रकार उपेन्द्र राय द्वारा दाखिल इस याचिका पर परीक्षण करने का निर्णय लेते हुए सरकार को इस संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। याचिका में मानवीय पहुलओं का हवाला भी दिया गया है। 

याचिका में कहा कि जांच एजेंसियों की ओर से की जाने वाली छापेमारी को लेकर कोई दिशानिर्देश नहीं हैं, जो उचित नहीं है। दिशानिर्देश न होने के कारण लोगों को जांच एजेंसियों की प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। आवसीय परिसर में छापेमारी के दौरान लोगों को परेशान किया जाता है। लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका वीरभद्र सिंह के घर पर हुई छापेमारी का जिक्र है

याचिका में हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर पर हुई छापेमारी का जिक्र है। मालूम हो कि बेटी की शादी वाले दिन उनके वीरभद्र सिंह के घर पर सीबीआई द्वारा छापेमारी की गई थी। 

साथ ही याचिका में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बीके बंसल के घर हुई छापेमारी का भी जिक्र है। मालूम हो कि समाज में बदनामी के डर से बंसल की पत्नी और बेटी ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें