उड़ी हमले और पाकिस्तान पर माकूल कार्रवाई सुनिश्चिचत करने के लिए कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि प्रधानमंत्री की ओर से उड़ी पर जो बातें जुमले के रूप में सामने आई है उससे देश में असंतोष है ओर आंतरिक सुरक्षा को गंभीर चुनौती है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के जुमनों ने एक बार फिर निराश किया है।
सिंघवी ने कहा कि हमले के नौ दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक पाकिस्तान पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस मांग करती है कि पाक को आंतकवादी देश घोषित किया जाए। संसद का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर चर्चा कराई जाए और पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाए।
उनका कहना है कि सरकार रवैया ठीक नहीं है। एनसीटीसी में ढाई साल से कुछ नहीं हुआ। नेटग्रिड में प्रमुख का पद खाली है। पुलिस आधुनिकीकरण के नाम पर केंद्र ने कोई बजट नहीं रखा है।