नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में विपक्ष के तीखे हमले झेल रहे प्रधानमंत्री मोदी को अब संसद के बाहर भी इस मुद्दे पर कड़े सवालों का सामना करना पड़ रहा है। राजनीतिक रूप से उनके प्रमुख प्रतिद्वंदी बनते जा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला बोला।
ममता बनर्जी ने सरकार के नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लोगों के पास सब्जी नहीं होगी रोटी नहीं होगी तो क्या वो एटीएम खाएगा या घर में रखा हीरा खाएगा। ममता ने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो इस मुद्दे पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
इसके बाद ममता के साथ से उत्साहित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीधे सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर ले लिया। उन्होंने नोटबंदी के निर्णय की आड़ में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मित्र उद्योगपतियों को बचाने के लिए पूरे देश को दांव पर लगा दिया। जानिए ऐसे ही दस बड़े आरोप जो केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए।