फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार, सुनवाई पर रोक लगाने को दाखिल की याचिका

Thu, 17 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Supreme Court - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि 500 और 1000 रुपये को चलन से बाहर करने से सरकार के फैसले को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ही सुनवाई करें। सरकार ने कहा है कि विभिन्न हाईकोर्ट और अदालतों में इससे संबंधित दायर याचिकाओं को लेकर हो रही सुनवाई पर रोक लगाई जाए। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने न्यायमूर्ति अनिल आर दवे की अध्यक्षता वाली पीठ केसमक्ष कहा कि नोटबंदी को लेकर विभिन्न हाईकोर्ट व अदालतों में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी जाए क्योंकि इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ शीर्ष अदालत में ही सुनवाई हो। इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें