प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विश्व तेजी से एक दूसरे से जुड़ रहा है और एक दूसरे पर निर्भरता बढ़ रही है। इस बदलाव ने तीक्ष्ण सीमा विवाद के बावजूद व्यापार एवं निवेश के लिए भारत-चीन को आपसी सहयोग के लिए जरूरी बना दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सच है कि चीन से हमारा सीमा विवाद है, लेकिन इसको लेकर पिछले 40 सालों में हमने एक भी गोली नहीं चलाई। वह चीन की ‘वन बेल्ट वन रोड’ परियोजना पर भारत के विरोध से चीन से उसके रिश्ते पर असर को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।