फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या मोदी 2026 तक पीएम की कुर्सी खाली नहीं करने वाले?

Fri, 18 Mar 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी साल 2026 तक करेंगे भारत पर शासन? - फोटो : Kiren Rijiju Facebook Post
विज्ञापन
देश के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि फ्रांस के भविष्यवक्ता नॉसत्रेदमस ने यह अनुमान लगाया था कि एक आदमी वर्ष 2014 से 2026 तक भारत का नेतृत्व करेगा। अपने हालिया  फेसबुक पोस्ट में किरेन रिजिजू ने इस बार में तीन रोचक तथ्य भी रखे हैं। 
विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने इस पोस्‍ट के साथ एक फोटो भी शेयर की है जिसमें जर्मनी की चासंलर एंजेला मर्केल अपने मंत्रियों की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के साथ तस्वीर खिंचवा रही हैं। अगर इस पोस्ट को सच मान लिया जाए तो वर्ष 2014 में मोदी सरकार का गठन हुआ और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। भविष्यवाणी के हिसाब से मोदी ही वर्ष 2026 तक देश का नेतृत्व कर सकते हैं क्योंकि 2014 में भी वहीं देश का नेतृत्व कर रहे थे। 

अपने फेसबुक पोस्‍ट में किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि फ्रांस के भविष्यवक्ता नॉसत्रेदमस ने लिखा था कि भारत में एक ऐसा व्यक्ति वर्ष 2014 से 2026 तक देश का नेतृत्व करेगा जिससे शुरूआत में लोग नफरत करेंगे पर बाद में लोग उस व्यक्ति को खूब प्यार करेंगे। वह व्यक्ति देश की दिशा और दशा दोनों को ही बदल डालेगा। 
विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने दावा किया कि यह भविष्यवाणी करीब 450 साल पहले की गई थी। उस भविष्यवाणी में यह भी कहा गया था कि एक औसत उम्र का प्रशासक न सिर्फ भारत की बल्कि पूरी दुनिया को स्वर्ण युग में ले आएगा। उस प्रशासक की देखरेख में न सिर्फ भारत वैश्विक गुरू बनेगा बल्कि भारत की देखरेख में कई देश काम करेंगे।

इस पोस्ट पर किरेन रिजिजू ने 13 अंक को लेकर चार तथ्य भी पेश किए हैं। पर पोस्ट में फ्रांस के भविष्यवक्ता नॉसत्रेदमस की भविष्यवाणी और नंबरों को लेकर मोदी के शासनकाल का क्या लेना-देना है, इसको स्पष्ट नहीं किया गया है।

फ्रांस के भविष्यवक्ता नॉसत्रेदमस की पहले की गई भविष्यवा‌णियों पर सवाल उठते रहे हैं। नॉसत्रेदमस ने ही भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि वर्ष 2012 में पूरी दुनिया खत्म हो जाएगी। अगर नॉसत्रेदमस ने वर्ष 2012 में ही दुनिया खत्‍म हो जाने की बात कही थी तो वर्ष 2026 तक के लिए किसके लिए और क्यों भविष्यवाणी कर रहे थे।
    (function(d, s, id) {  var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0];  if (d.getElementById(id)) return;  js = d.createElement(s); js.id = id;  js.src = "//connect.facebook.net/en_GB/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3";  fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));
विज्ञापन
Posted by Kiren Rijiju on Thursday, 17 March 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें