फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को बनाया जाए अगला राष्ट्रपति: शत्रुघ्न सिन्हा

Fri, 18 Mar 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना

सार

  • अमिताभ में देश का राष्ट्रपति बनने की सारी योग्यताएं
  • सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में अमिताभ की अच्छी पकड़
  • मैं भारत माता की जय बोलने में गर्व महसूस करता हूं
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिने अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इच्छा जताई है कि अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद देश का राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी पकड़ से देश को काफी नाम मिलेगा।
विज्ञापन


सिने अभिनेता शत्रुघ्न ने अमिताभ बच्चन को अपना अच्छा मित्र बताया है। अपनी किताब के लोकार्पण के मौके पर जब पत्रकारों ने उनसे कहा कि बिग बी ने राष्ट्रपति बनने के लिए उनके नाम का समर्थन किया था। इस पर उन्होंने कहा कि यह उनका बड़प्पन है, लेकिन मुझे तब ज्यादा खुशी मिलेगी, जब वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद अगर इस पद पर काबिज होते हैं।

उन्होंने कहा कि उनमें देश का राष्ट्रपति बनने की सारी योग्यताएं हैं। एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भारत माता की जय न बोलने के बयान को लेकर शॉटगन ने कहा कि मैं भारत माता की जय बोलने में गर्व महसूस करता हूं और मैं भविष्य में भी भारत की माता की जय और वंदे मातरम बोलता रहूंगा। शत्रुघ्न सिन्हा बिग बी के साथ काला पत्थर, दोस्ताना और शान जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें