फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May-Elin Stener: नॉर्वे की राजदूत का भारत में एक साल पूरा; साड़ी पहन साझा किया वीडियो, हिंदी में लिखा- धन्यवाद

Thu, 29 Aug 2024 01:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Norway's Ambassador to India: मे-एलिन स्टेनर ने बताया कि उन्हें भारत में जयपुर शहर सबसे ज्यादा पसंद आया। स्टेनर ने कहा कि यहां बहुत कुछ है जो भारत अपने नागरिकों को प्रदान करता है।
विज्ञापन
मे-एलिन स्टेनर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन-स्टेनर ने अपनी पोस्टिंग का एक साल पूरा कर लिया। इस खुशी में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदी में सभी का आभार व्यक्त किया। वह अपनी पसंदीदा भारती पोशाक साड़ी पहनकर उन्होंने एक्स पर अपने विचार साझा किए। इस खान मौके  पर स्टेनर ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत से जुड़े सवालों का तेजी से जवाब दिया। इस दौरान उनसे एक मजेदार सवाल भी पूछा गया। जब उनसे पूछा गया कि किस भारतीय व्यक्ति को वह नॉर्वे का दौरा करते हुए देखना चाहती हैं, तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के पोस्ट में मे-एलिन-स्टेनर ने लिखा, "आज भारत में नॉर्वे के राजदूत के रूप में मेरा एक वर्ष पूरा हो गया है। धन्यवाद भारत।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने बंगलूरू के कोंग्सबर्ग डिजिटल का दौरा किया, मैंने देखा कि भारतीय युवाओं को नॉर्वे की कंपनी के लिए काम करते हुए देखा। इसके बाद भारत के साथ मिलकर हमने प्लास्टिक प्रदुषण को कम करने के लिए अभियान चलाया, जो कि बहुत अच्छा था।" उन्होंने आगे बताया कि उन्हें भारत में जयपुर शहर सबसे ज्यादा पसंद आया। स्टेनर ने कहा कि यहां बहुत कुछ है जो भारत अपने नागरिकों को प्रदान करता है।


भारत और नॉर्वे ऊर्जा, प्राकृतिक और समुद्री क्षेत्रों में एक मजबूत द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार भी तेजी से बढ़ा है। हिंदी बोलने के कौशल को दिखाते हुए स्टेनल ने अपने पसंदीदा हिंदी फिल्म ओम शांति ओम का डायलॉग भी कहा। उन्होंने कहा, "पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।"
विज्ञापन


भारत मं नॉर्वे की नई राजदूत ने पिछले साल अगस्त में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष अपना पहचान पत्र प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें