उगते सूरज के देश नार्वे के एक द्वीप के निवासियों ने फ्री टाइम जोन बनाने की मांग उठाई है। इसके लिए लोगों ने एक याचिका भी दायर की है। यहां साल के 69 दिन सूरज डूबता ही नहीं है जबकि सर्दियों में 90 दिन अंधेरा रहता है।
सोमारोय द्वीप के 300 निवासियों ने एक याचिका दायर कर कहा कि द्वीप को समय की सीमाओं से आजाद रखा जाए। इसका उद्देश्य यहां के निवासियों को काम के पारंपरिक घंटों से मुक्त रखना है। जिससे ये लोग जब मन करे काम कर सकें।
इस अभियान की अगुवाई करने वाले केजेल ओव हेविंग के अनुसार इस बदलाव से उनके स्कूल-कॉलेज और कामकाज के समय में बदला जा सकेगा। सोमारोय द्वीप में गर्मियों में 69 दिन सूरज डूबता ही नहीं है। जबकि सर्दियों में करीब 90 दिनों तक सूरज दिखाई ही नहीं देता।
इस द्वीप पर पर्यटन और मछली पालन आय के प्रमुख जरिये हैं। यहां देर रात को भी आप बच्चों को खेलते, कर्मचारियों को ऑफिस जाते या घर का कामकाज करते देख सकते हैं।