फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की महिला कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र, वर्दी में एप्रन शामिल करने की मांग की

Fri, 10 Aug 2018 02:33 PM IST
नई दिल्ली, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड को उत्तर रेलवे की महिला कर्मचारियों ने पत्र लिखकर वर्दी में बदलाव करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा है कि स्टेशन पर चेंजिंग रूम नहीं हैं और वर्दी भी पारदर्शी है जिस कारण उन्हें परेशानी होती है। महिला कर्मचारियों ने मांग की है कि उनकी वर्दी में एक एप्रन भी शामिल किया जाए ताकि वह उसे अपने नियमित कपड़ों पर भी पहन सकें।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे की महिला कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर अपनी वर्दी में बदलाव करने की मांग की है। पत्र में अधिकतर स्टेशनों पर महिला कर्मचारियों के लिये चेंजिंग रूम नहीं होने का हवाला देते हुए यह मांग की गयी है कि उनकी वर्दी में एप्रन को शामिल किया जाये, जिसे वे अपने नियमित कपड़ों के ऊपर भी पहन सकें।

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) की महिला शाखा की महासचिव सुनीता धीमान ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी को पत्र लिखकर उनसे वाणिज्यिक महिला कर्मचारियों मुख्यत: टिकट बुकिंग एवं आरक्षण में शामिल महिलाओं की वर्दी में बदलाव का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


महिला कर्मचारियों के काम के वर्ग के आधार पर उनकी वर्दी में सलवार कमीज या शर्ट-पैंट शामिल है। महिला कर्मचारियों ने बोर्ड से कहा है कि उन्हें सिर्फ एक सफेद एप्रन दिया जाये जिसे वे अपने कपड़ों के ऊपर भी पहन सकें ।

धीमान ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'स्टेशनों पर महिला कर्मचारियों के लिये कोई चेंजिंग रूम नहीं है। हमने उनसे अनुरोध किया है कि वे हमें एप्रन उपलब्ध करायें जिसे हम अपने रोजाना के कपड़ों के ऊपर भी पहन सकते हैं। यह हमारे समय की भी बचत करेगा। इसके अलावा वर्दी के लिये जो कपड़े हमें दिये जाते हैं वो पारदर्शी और बेहद खराब गुणवत्ता वाले होते हैं, जिसे हम लंबे समय तक नहीं पहन सकते।'

अपने पत्र में धीमान ने कहा है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन, नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार टर्मिनल पर 93 महिला कर्मचारी काम करती हैं और उन सभी ने भी एप्रन की मांग के समर्थन में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि वर्दी को लेकर समूचे उत्तर रेलवे की महिला कर्मचारियों के साथ भी यही समस्या है।

उन्होंने कहा, 'हमने नमूने के तौर पर उन्हें नाम एवं अक्षर लिखे बैज वाले एक सफेद एप्रन की तस्वीर भी भेजी है, ताकि वे यह समझ सकें कि किस प्रकार की वर्दी हमारे लिए आरामदायक है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें