फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में छिपा पूरा उत्तर भारत, दिवाली के बाद हालात और खराब

Thu, 08 Nov 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धुंध - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर भारत में प्रदूषण के कारण हालात बेहद खराब हो चुके हैं। जिसके चलते दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को लेकर कड़े फैसले दिए थे। जिसके तहत पटाखों की बिक्री और उन्हें फोड़ने पर प्रतिबंद लगाए गए। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक है, जिसके कारण यहां केवल हरे पटाखे फोड़ने का फैसला सुनाया गया।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : PTI
लेकिन कोर्ट के फैसले के बावजूद भी हालात काबू में नहीं रहे। पूरा उत्तर भारत धुंध की चादर से ढंका हुआ नजर आ रहा है। दिवाली के बाद हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो गए हैं। प्रदूषण का स्तर अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : PTI
खतरनाक प्रदूषण स्तर से जूझ रही राजधानी की स्थिति दिवाली के बाद और अधिक खराब हो गई। यहां तय समय सीमा यानी 8-10 बजे के बाद भी पटाखे फोड़े गए। सुप्रीम कोर्ट के नियमों की जमकर अवमानना हुई। ग्रीन पटाखों की बात तो दूर लोगों ने लाल पटाखे भी फोड़े। यहां दिवाली के बाद लोग घरों के बाहर सांस नहीं ले पा रहे हैं।

4 of 8
- फोटो : PTI
लोग सांस लेने के लिए घरों के खिड़की और दरवाजे भी बंद कर रहे हैं लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं है। सामान्य लोगों को खराब हवा के कारण सीने में दर्द और सिर में दर्द जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। बाहर निकलने से पहले लोग महंगे मास्कों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनसे हवा फिल्टर होती है, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : PTI
हैरानी की बात तो ये है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 2.5 पीएम गुरुवार की सुबह 6 बजे 805 रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली को अब तक की सबसे खतरनाक स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। यहां प्रदूषण स्तर सबसे अधिक है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश में भी दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ा है। यहां भी धुंध छाई हुई है। प्रदूषण के मामले में राजधानी लखनऊ देश में दूसरे नंबर पर है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 421 दर्ज किया गया है। मुरादाबाद भी धुंध में ढंका नजर आया। दिवाली के बाद यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 390 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : PTI
बिहार की राजधानी पटना के हालात भी ठीक नहीं है। दिवाली के कारण हुई आतिशबाजी ने यहां का प्रदूषण स्तर भी बढ़ा दिया है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 434 दर्ज किया गया है।

8 of 8
- फोटो : PTI
बताया जा रहा है कि ये धुंझ कई दिनों तक ऐसे ही छाई रहेगी। हवा में मिले प्रदूषण के कणों से सांस लेने में दिक्कत आएगी। वहीं अस्पतालों में सांस और आंखों के मरीज पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण में सुबह की सैर करने से बचें, मास्क का प्रयोग करें और अगर फिर भी दिक्कत हो तो डॉक्टर की सलाह लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next