फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North East: मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेशी तस्करों ने BSF जवानों पर किया हमला, दो घायल

Sun, 28 Aug 2022 07:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

पुलिस के मुताबिक बीएसएफ का एक दल शनिवार रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रंगारा मचाकोल गांव में सीमावर्ती सड़क पर गश्त कर रहा था। अंधेरे में अचानक बांग्लादेशी तस्करों के एक समूह ने खंजर, खुखरी और तलवारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बीएसएफ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी तस्करों के एक समूह ने मेघालय के दक्षिण गारो पहाड़ जिला में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास रंगारा में ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला कर दिया। इसमें दो जवान घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीएसएफ का एक दल शनिवार रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रंगारा मचाकोल गांव में सीमावर्ती सड़क पर गश्त कर रहा था। अंधेरे में अचानक बांग्लादेशी तस्करों के एक समूह ने खंजर, खुखरी और तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। इस क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में कंटीले तारों की बाड़ नहीं है। दोनों घायल जवानों को रंगारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

असम: अनजाने में सीमा पार कर आए पांच बांग्लादेशी, बीएसएफ ने लौटाया
दूसरी तरफ बीएसएफ ने असम के मनकाछार जिले के दक्षिण सलमारा में अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। बीएसएफ के अनुसार, जांच करने पर पता चला कि उन्होंने अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली थी। इसके बाद बीएसएफ ने सद्भावना के तौर पर मानवीय आधार पर उन्हें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया गया। 18 अगस्त को इसी जिले में इसी तरह की एक अन्य घटना में दो बांग्लादेशी नागरिकों ने अवैध रूप से सीमा पार की थी, उन्हें दक्षिण सलमारा मनकाचर की जिला और सत्र अदालत ने पांच साल के कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


असम: काजीरंगा में रॉयल बंगाल टाइगर का शिकार करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में कोहोरा रेंज के अंदर एक रॉयल बंगाल टाइगर को मारने के आरोप में पांच संदिग्ध शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें विशिष्ट इनपुट के आधार पर वन विभाग के अधिकारियों ने रेंज के नंबर 1 शिल्डुबी इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों को इस साल फरवरी में एक बाघिन के शिकार के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। बाघिन शिल्डुबी में मृत पाई गई थी, जो पार्क के प्रमुख पर्यटन क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि जहर खाने से बाघिन की मौत हुई थी। उस स्थान से पास एक गाय का शव भी मिला था, जहां बाघिन मृत पाई गई थी। बताया जा रहा है कि गाय के शव में जहर था और उसे खाने से बाघिन की मौत हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें