फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर शांति पर ही चीन के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंध संभव : विदेश सचिव

Mon, 01 Mar 2021 04:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने रविवार को कहा कि भारत ने हमेशा से चीन के वार्ताकारों से कहा कि दोनों देशों के बीच सामान्य द्विपक्षीय संबंध सीमा पर शांति पर निर्भर हैं। 

विज्ञापन


चीन को दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और उसके साथ भारत के व्यापक कारोबार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी मुल्क के साथ आर्थिक संबंधों पर लगातार काम कर रहा है लेकिन यह दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रगति पर आधारित है।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हालिया गतिरोध पर उन्होंने कहा कि चीनी वार्ताकारों के साथ बातचीत में हमने हमेशा यह बात कही है कि दोनों देशों के बीच सामान्य द्विपक्षीय संबंध सीमावर्ती इलाकों में शांति और संयम पर निर्भर करते हैं। यह पूरी तरह से आवश्यक है और यह दोनों पक्षों द्वारा स्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें