फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट, गिरफ्तारी तय

Mon, 29 May 2017 07:36 PM IST
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
मेधा पाटकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट - फोटो : ANI
विज्ञापन
जानी मानी एक्टिविस्ट मेधा पाटकर के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। मानहानि के मामले में ये वारंट जारी किया गया है। दरअसल, कई बार कोर्ट में पेश होने का मौका दिए जाने के बाद भी जब कोर्ट में वो पेश नहीं हुईं, तो कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। इस गैर जमानती वारंट के बाद ये तय हो गया है कि मेधा पाटकर को जेल जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अहमदाबाद के एक एनजीओ द्वारा जारी मामले में मेधा के खिलाफ ये कदम उठाया, जिसमें मुकदमे की कार्यवाही के दौरान मेधा पाटकर की गैर-मौजूदगी को कोर्ट ने गंभीरता से लिया। ये मामला खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष वीके सक्सेना और मेधा पाटकर के बीच कोर्ट में साल 2000 से ही चल रहा है।
Delhi court issues non-bailable warrant against Narmada Bachao Andolan activist #MedhaPatkar for not appearing in a defamation case (File) pic.twitter.com/gFbiu8Vd04— Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2017
विज्ञापन


खास बात ये है कि पाटकर ने इस मामले में सक्सेना के खिलाफ भी केस दर्ज करा रखा है, ऐसे में मेधा के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट उनकी परेशानी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें