गोवा में फिल्म, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग से पहले अब एनओसी लेना पड़ेगा। गोवा में फिल्म शूटिंग की अनुमति देने वाली नोडल एजेंसी ने निर्माताओं को राज्य में बिना अनुमति शूटिंग करने को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई है।
इसके साथ ही फिल्म, टीवी व वेब सीरीज की शूटिंग भी राज्य में 14 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके चलते तमाम बड़ी फिल्मों समेत करीब सौ धारावाहिक प्रभावित हुए हैं। एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने इस बारे में स्पष्ट किया है कि बिना उसके कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किए गोवा राज्य में शूटिंग करना गैरकानूनी है।
सोसाइटी ने कहा कि गोवा में शूटिंग करने के लिए फिल्म, टीवी या वेब सीरीज के बारे में पूरी सूचना सोसाइटी में दर्ज होना जरूरी है। बिना प्रमाण पत्र हासिल किए गोवा में शूटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की की जाएगी।