फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाने के समर्थन में उतरे कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री

Sat, 01 Apr 2017 02:28 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
मोहन भागवत
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जफर शरीफ ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि इस आग्रह पर विचार करने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


जफर शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है, मुझे निजी तौर पर लगता है कि मोहन भागवत के राष्ट्रपति उम्मीदवार होने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बताते चलें कि शरीफ कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 

बताते चलें कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत राष्ट्रपति बनाए जाएं तो वह 'अच्छी पसंद' होंगे। उन्होंने कहा था, ''राष्ट्रपति का पद देश में सर्वोच्च पद है। स्वच्छ छवि वाले किसी व्यक्ति को इस पद पर होना चाहिए। ऐसा सुनने में आ रहा है कि राष्ट्रपति बनाए जाने के लिए मोहन भागवत के नाम की चर्चा हो रही है।'' राउत ने कहा था कि शिवसेना उनके नाम पर सहमति तभी देगी जब पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे इस बारे में फैसला लेंगे।
विज्ञापन


मीडिया में यह खबर चलने के बाद मोहन भागवत ने खुद के राष्ट्रपति बनाए जाने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दी है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति नहीं बनना चाहते हैं। ऐसा प्रस्ताव आता भी है तो वह उसे स्वीकार नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें