फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP vs Congress: 'कोई सच्चाई नहीं', कांग्रेस और राहुल के 'वोट चोरी' के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Fri, 12 Sep 2025 12:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनावों में कथित वोट चोरी के विस्फोटक सबूत देने के अपने दावे दोहराए। पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने जोर देकर कहा कि वोट चोरी होना एक तथ्य है।
विज्ञापन
GVL Narasimha Rao - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि उनके अभियान में कोई सच्चाई नहीं है। राव ने एएनआई को बताया, 'कांग्रेस और उनके अभियान की ओर से लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। यह बात पूरे देश को पता है। यह कहना कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस का वोट शेयर गिरा है, गलत है। इसलिए मैंने मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले पिछले तीन दशकों के चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण किया है।' 

विज्ञापन


भाजपा नेता ने पूछा कि क्या वह उन सभी को 'वोट चोर' मानती है, जिन्होंने वोटों को स्थानांतरित करने के मामले में उनके लिए परेशानी खड़ी की। राव ने कहा, '1984 में कांग्रेस ने सबसे अच्छा प्रदर्शन तब किया, जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने। 543 सीटों में से कांग्रेस को 404 सीटें मिलीं। कांग्रेस का वोट प्रतिशत 49.1 प्रतिशत था। 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आए, तो कांग्रेस का वोट प्रतिशत घटकर 19.5 प्रतिशत रह गया। पहले दस में से पांच लोग कांग्रेस को वोट देते थे। अब यह संख्या दो से भी कम है। जिन लोगों ने वोटों के लेन-देन के मामले में कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं, क्या राहुल गांधी उन्हें 'वोट चोरी' कहते हैं? 'वोट चोरी' की उनकी परिभाषा यही है।'

उन्होंने कहा कि वीपी सिंह ने कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन चलाया था। 1989 में कांग्रेस की हालत ऐसी थी कि एक ही चुनाव के बाद उसे अपने दस प्रतिशत वोट गंवाने पड़े। मैं राहुल गांधी से पूछता हूं, क्या आप वीपी सिंह को कांग्रेस के लिए 'वोट चोर' कहेंगे? अपने लेख में भाजपा नेता ने विपक्षी दलों के कई दिग्गजों (शरद पवार, लालू प्रसाद यादव, एमके स्टालिन सहित) को सूचीबद्ध किया, जो अब कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने से पहले कांग्रेस इन दलों से हारी है और उसका वोट शेयर वर्षों से गिरता रहा है।
विज्ञापन


'कांग्रेस अकेले लड़ने का साहस क्यों नहीं जुटा पाई?'
राव ने कहा, 'उत्तर प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने वाली समाजवादी पार्टी आज उसकी कट्टर सहयोगी है और कांग्रेस को दलित विरोधी बताने वाली मायावती 1996 के विधानसभा चुनावों में उसकी सहयोगी बनी थीं। क्या राहुल गांधी बताएंगे कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 'वोट चोर' पार्टियों के साथ गठबंधन क्यों किया और अकेले लड़ने का साहस क्यों नहीं जुटा पाई?'

'क्या ममता बनर्जी को 'वोट चोर' कहने का साहस जुटा पाएंगे'
ज्योति बसु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की घटती स्थिति पर बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा, 'क्या राहुल गांधी अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल चुनावों के प्रचार में मार्क्सवादी ज्योति बसु और ममता बनर्जी को 'वोट चोर' कहने का साहस जुटा पाएंगे?' राव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सत्ता में आना ताबूत में आखिरी कील थी, जिसके कारण कांग्रेस का पतन हुआ।

राहुल ने क्या कहा था?
इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनावों में कथित वोट चोरी के विस्फोटक सबूत देने के अपने दावे दोहराए। पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने जोर देकर कहा कि वोट चोरी होना एक तथ्य है। उन्होंने आगे कहा, 'हम आपको ठोस और विस्फोटक सबूत देने वाले हैं। 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा पूरे देश में गूंज रहा है। यह सच है, इसलिए आग फैल रही है। यह सच है कि वोट चुराकर सरकारें बनाई जा रही हैं। हम गारंटी देते हैं कि हम आपको सबूत मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें